औरैया 22 अक्टूबर *एक्सिस स्कूल में हुआ दीपक व थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन*
फफूँद,औरैया। आज दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस के अवसर पर विद्यालय एक्सिस पब्लिक स्कूल में दिया बनाओ एवं थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दीपकों को नन्हें हाथों ने सजा कर अपनी कला का परिचय दिया।
इस प्रतियोगिता में सौम्या भदौरिया कक्षा 8,शीतल कक्षा 4 व मोहिनी कक्षा 2 ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता कक्षा 10 व शगुन कक्षा 9 ने द्वितीय स्थान तथा उदित कक्षा 3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता आयोजन में विद्यालय निर्देशक श्री दीपक दीक्षित जी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया व दीपावली की शुभकामनाएं दी।विद्यालय प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी दी व सुरक्षित रूप से त्योहार मनाने की नसीहत दी।इस अवसर पर जोया जी, देवेंद्री , गौरवेंद्र , नीरज जी आदि उपस्थित रहे।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*निर्धारित मार्ग पर बस संचालन नहीं करने पर अंतिम चेतावनी
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 सड़क पर ‘पुलिस दीदी’ का पहरा – मनचलों की अब खैर नहीं*
हरिद्वार30 सितम्बर 26*निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने समेत कई मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन