औरैया 22 अक्टूबर *दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दें किसान-स्वदेश कुमार*
*औरैया।* अजीतमल विकास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चांवरपुर में किसानों को प्रोत्साहित कर उनको फसलों एवं पशुधन से आय की बढ़ोतरी हेतु तरह-तरह के तरीके एवं पशुओं एवं फसलों के रोगों से बचाव इत्यादि विषयों पर विशेष चर्चा कार्यक्रम करके किसानों को दुग्ध एवं फसल उत्पादन में वृद्धि की जानकारी के साथ किसानों के प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का वितरण कर प्रोत्साहित किया गया, वहीं किसानों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सम्मिलित किसानों ने बताया कि डेयरी संचालक स्वदेश कुमार उनको समय-समय पर आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अनेक उपकरण एवं किसानों के पशुओं एवं फसलों से संबंधित विशेष जानकारियां कार्यक्रम के माध्यम से उपलब्ध कराते रहते हैं। इस मौके पर भुल्लन, बड़े लाल, राम सिंह, तारा सिंह, सुशील, कैलाश, आनंद, शिवम, इत्यादि मौजूद रहे।
More Stories
गुजरात 30 सितम्बर 26*अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, 526 किलो हेरोइन-मेथामफेटामाइन जब्त
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 26 *बायसी में जिलाधिकारी का आंगनवाड़ी केंद्र पर औचक निरीक्षण, सेविकाओं को किया सम्मानित*
मुजफ्फरनगर 29 सितंबर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी का बढ़ा कुनबा, अमिता शर्मा बनीं महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष