पंजाब 21 अक्टूबर *विधायक संदीप जाखड़ ने दुकानदारों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
अबोहर। आपका संदीप आपके बीच अभियान को जारी रखते हुए विधायक संदीप जाखड़ ने इस वर्ष भी दीपावली, धनतेरस, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों को शुभकामनाएं देने के लिये हर बाजार में पहुंचने का सिलसिला शुरू किया है। इसके चलते बाजार नंबर 11,12, सर्कुलर रोड़, नई आबादी क्षेत्र के दुकानदारों से मुलाकात की व उन्हें दीपावली की बधाई दी।
इस अवसर पर श्री जाखड़ ने प्रार्थना की कि दीपावली का पर्व सभी इलाका निवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आए और जिस क्षेत्र में भी वे कार्यरत हैं, उसमें उन्हें निरंतर आगे बढने की क्षमता व साहस नसीब हो। उन्होने कहा कि नगर निवासियों के भरपूर सहयोग से ही स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थानीय नगर निगम को प्रदेश भर में निगमों की श्रेणी में प्रथम स्थान व कुल मिलाकर दूसरा स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य सफाई कर्मियों के सहयोग से मिला है। त्यौहर के अवसर पर भी हर घर व व्यापारिक प्रतिष्ठान में होने वाली सफाई के बाद कचरा निगम द्वारा संचालित वाहनों में ही डालना चाहिये। यदि हम आसपास सफाई रखेंगे और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए दीपावली मनायेेंगे तो निश्चित रूप से किसी जमाने में आभा नगरी कहे जाने वाले अबोहर की आभा लगातार निखरती जायेगी।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*