औरैया 21 अक्टूबर *श्री राम के आदर्शो पर चलना चाहिए- राघव मिश्रा*
*बिधूना में चल रही रामलीला के नौवे दिन समाजसेवी राघव मिश्रा ने आरती उतारी*
*औरैया।* जिले के बिधूना रामलीला मैदान में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता एलएस के संयोजकत्व में हो रही ऐतिहासिक रामलीला के नवें दिन राम दरबार की आरती कर रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी एवं पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राघव मिश्रा ने पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस की उपस्थिति में किया। उन्होंने कहा कि रामायण की कहानियों से हमें प्रेरणा मिलती है। हमें श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए। वही रामलीला में हर साल पूरा सहयोग करने की बात कही। आयोजक पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एल एस ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक रामलीला हो रही है । जिसमे सभी लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। दूर दराज के गांवों के श्रद्धालु रामलीला मंचन को देखने का आ रहे है।
More Stories
मथुरा 30 सितम्बर 26*नगर आयुक्त ने किया वार्ड संख्या 33 एवं 03 का व्यापक निरीक्षण
मथुरा 30 सितम्बर 26*पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित
मथुरा 30 सितम्बर 26*श्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है मजदूरों को पंजीकृत