पंजाब 21 अक्टूबर *नगर थाना 1 को मिला एसएचओ, गुरमीत सिंह ने पदभार संभाला
अबोहर, 21 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ व आप पार्टी के हल्का प्रभारी दीप कम्बोज, अकाली दल के नेता महेंद्र रिणवा ने फाजिल्का के एसएसपी से मांग की थी कि नगर थाना 1 में प्रभारी नियुक्त किया जाये। नगर थाना के पहले प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार को बदल दिया गया था उनके स्थान पर एडीशनल चार्ज सर्बजीत सिंह को सौंपा था। सर्बजीत सिंह ने 1 माह 1 दिन तक थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला। नेताओं की मांग को पूरा करते हुए एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने थाना नं. 1 में इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने अपना पदभार संभालते कहा कि इलाके में नशा तस्करों, लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस पार्टी द्वारा दीपावली के चलते कड़ी नाकाबंदी व गश्त जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दे।
फोटो:5, थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुरमीत सिंह व 1 माह 1 दिन प्रभारी एएसआई सर्बजीत सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 योग के नारे से गूंजी पूर्णिया की सड़कें, भारतीय योग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी*
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चरस व 01 चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*