जौनपुर14अक्टूबर*अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा ब्यूटी, फिटनेस सहित चित्रकला प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ,*
जौनपुर – अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने मिशन शक्ति के अंतर्गत युवतियों सहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क दस दिवसीय ब्यूटी, फिटनेस एवं चित्रकला का शुभारंभ नगर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर मोनार्च पुलिस लाइंस के सामने सम्पन्न किया। जिसमें कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवम उनकी आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा, संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिँह ने प्रशिक्षिका ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, गुलशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी तथा उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस अवसर पर ट्रस्ट की राधिका सिंह, कंचन सिंह, नागेंद्र नाथ सिंह, संगीता अग्रवाल, शिवांगी खरे, पिंकी राय, प्रियंका श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरी, राजकुमारी सिंह, विद्याधर राय, ज्ञान गुप्ता, रश्मि उपाध्याय, बीना, शिवानी उपस्थित रही।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*