पंजाब14अक्टूबर*25 बोतलें अवैध शराब आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 14 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सर्बजीत सिंह, एएसआई लालचंद दौराने गश्त नई अनाजमंडी की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 25 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र अर्जुन सिंह वासी पक्कासीडफार्म के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है