पंजाब14अक्टूबर*नाबालिग साली के साथ बलात्कार करने वाला जीजा दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 14 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): थाना कबरवाला के अंतर्गत आती चौकी पन्नी के प्रभारी गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग साली के साथ बलात्कार करने वाले जीजा जोबन सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लडक़ी के 164 के बयान भी करवाये जायेगे। मामले की जांच जारी है।
जानकारी अनुसार अबोहर निवासी युवती के बयानों के आधार पर थाना कबर वाला पुलिस ने मुकदमा नं. 169, 12.10.22 भांदस की धारा 376, 6 पोस्को एक्ट के तहत उसके जीजा जोबन पुत्र दशपिंद्र सिंह वासी रत्ता टिब्बा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अबोहर निवासी लडक़ी को दो रोज पहले सिविल अस्पताल अबोहर में उसके परिवार वालों ने दाखिल करवाया था। लडक़ी की मेडीकल जांच करवाई गई। लडक़ी ने बताया कि उसका जीजा उसे अपने गांव रत्ता टिब्बा ले गया और उसके साथ बहला फुसलाकर बलात्कार किया। उसने सारी बात अपने परिवार वालों को बताई। थाना कबरवाला के अंतर्गत आती चौकी पन्नीवाला के प्रभारी गुरमीत सिंह ने इस मामले में जीजा जोबन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो:4 जानकारी देते नाबालिगा व आरोपी जीजा (फाईल फोटो)
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें