झाँसी11अक्टूबर*मऊरानीपुर के सपरार बांध में मिली तीन लाशों की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस की पांच टीमें।
झांसी 11 अक्टूबर 2022। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सपरार डैम में विगत दिनों मिले 3 युवतियों के शव के बाद मृतिका के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगो के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है। बताया गया है रीनू , रीतू पुरवार और उसकी सहेली रिंकी घर से बागेश्वर धाम जाने के लिए कहकर निकली थी। तथा दूसरे दिन देर शाम तीनों के शव कमला सागर बांध में मिले। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ की तीनों लड़कियों की मौत फेफड़े फटने से हुई है। वही पुलिस उक्त पूरे प्रकरण में कई बिंदुओं पर जांच करने में जुटी हुई है। पोर्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा मृतिका के भाई की तहरीर अज्ञात लोगो के विरुद्ध धारा 302, 201 के मामला दर्ज कर लिया गया है।बताया गया है कि रितु पुरवार पुत्री स्वर्गीय रामविलास पुरवार निवासी मोहल्ला कटरा निवासी जिसकी उम्र 30 वर्ष बताई गई है। जिसकी शादी महोबा जिले के कबरई में रहने वाले अनुराग के साथ हुई थी। तथा काफी समय से वैवाहिक जीवन में परेशानियां होने के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। वही आपको बता दें कि उक्त पूरी घटना में झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस द्वारा स्वयं पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और घटना का खुलासा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच टीमों का गठन किया गया है। जो अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उक्त घटना का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26*पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिले NHM संविदा स्वास्थ्यकर्मी
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26* दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ₹90 हजार के कुंडल छीने, रोहाना चौकी से चंद कदम दूर हुई वारदात
प्रसार भारती के Waves OTT पर छाया हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ का जलवा,