झाँसी11अक्टूबर*झांसी जनपद में आसमानी बिजली गिरने से सात की मौत।
झांसी 11 अक्टूबर 2022। क्षेत्र अलग अलग ग्रामों में आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरने से मऊरानीपुर तहसील के ग्रामों में पांच की मौत हो गई जिसमें चार महिलाएं एवं एक पुरुष है।
वर्तमान मौसम में खेतों में मूंगफली की फसल को उखाड़ने का काम जोरों पर चल रहा है। जिसके चलते बड़ी संख्या में मजदूर और किसान खेतों पर काम कर रहे है। सोमवार दोपहर के समय अचानक तेज पानी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम इटायल में रहने वाली निकेता पुत्री संतोष, पिंकी पत्नी महेश, क्रांति पत्नी संतोष की दर्दनाक मौत हो गई। तो वही ग्राम भदरवारा में रहने वाली कुंजन कुशवाहा पत्नी केशवदास की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वही ग्राम बनपुरा निवासी एक व्यक्ति की भी मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मऊरानीपुर तहसील प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग झुलस कर घायल हो गए जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जारी बना हुआ है। फिलहाल अचानक हुई इस घटना के बाद लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
पूर्णिया5मई26*लोक अदालत का बिगुल फूंका, कन्हैया जी चौधरी ने रथ को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी5मई26* 5-6 मई को VIP मूवमेंट अलर्ट: CM योगी के दौरे से शहर में ट्रैफिक लॉक, कई रूट डायवर्ट*
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला