झाँसी03अक्टूबर*धूमधाम के साथ केक काटकर मऊरानीपुर में मनाया गया माँ भद्रकाली का जन्मदिन।
झांसी 02 अक्टूबर 2022। माँ के दरबार में जो भी मन से जाता है माता उसकी मुराद निश्चित ही पूरी करती है। मऊरानीपुर नगर के टीकमगढ बस स्टैण्ड पर स्थित छोटे माली के मकान के छत पर विराजमान माँ भद्रकाली का 20 वाँ जन्मदिन हर वर्ष से भी अधिक धूमधाम तरीके के साथ केक काटकर मनाया गया। जिसमें माँ भद्रकाली के सैकडों भक्त मौजूद रहे। नगर में माँ भद्रकाली के मन्दिर में देर शाम से भीड एकत्र होना प्रारम्भ हो गयी थी। जिसमें दूर – दराज से भी श्रद्धालुओं ने पहुंच कर जन्मदिन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी । जिसके चलते माँ का जन्मदिन बडी धूमधाम के साथ मनाया गया था। जो माँ के जन्मदिन की तैयारियाँ प्रथम दिन से सत्तमी अठमी के दिन तक लगातार देखने के बाद बडे उत्सुकता के साथ माँ भद्रकाली का जन्मदिन मनाया गया। जिसमें भक्तों की कतारें सैकडों की संख्या में देखी गयी। जन्मदिन पर केक कटने के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें नगर के माँ भद्रकाली के भक्त सैकडों की संख्या में मौजूद रहे। पूरे नगर में लोगो तक माँ के जन्मदिन की जानकारी होने से सैकडों की संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति के साथ कष्टों को दूर करने के लिये माँ से प्रार्थना करते हुये प्रसाद ग्रहण किया। इसी के चलते माँ भद्रकाली के मन्दिर पर वहाँ की विशेष धार्मिकता के बारे में लोगों ने जानकारी दी। जिसमें देखा गया कि माँ प्रत्येक व्यक्ति की मुरादें पूरी करती है। जो दिल से, मन से मुराद माँगता है उसकी मुराद निश्चित ही पूरी हो जाती है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा