औरैया28सितम्बर*पांचवे राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के विजेता लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
आज विकास खंड अछल्दा के आगनवाड़ी केंद्र औतों में आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कृषि केंद्र परवाहा की वैज्ञानिक श्रीमती रश्मि यादव और यूनिसेफ बीएमसी श्री सुबोध कुमार ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी सहायिका माधुरी ने सभी अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि रश्मि ने गर्भवती माता ज्योति जो पहले कुपोषित थी और अब स्वस्थ है उसको माला पहनाई और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यूनिसेफ बीएमसी सुबोध जी ने धात्री माता अंजली को 6 माह तक लगातार स्तनपान करवाकर बच्चे को स्वस्थ्य रखा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्री सरोज और सुधीर कुमार ने 7माह 3वर्ष तक की लाभार्थी प्रतिज्ञा की मां शशि को अपनी बच्ची को अच्छी देखभाल करके कुपोषण से बचाया प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक श्री लोकेश शुक्ला हरिनारायण यादव जी ने 3से6वर्ष की निवी जो प्रतिदिन स्कूल आगनवाड़ी केंद्र पर आती है प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर रश्मि ने सहजन की पौष्टिकता के बारे में बताया । सुबोध कुमार ने संपूर्ण टीकाकरण के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम में आए लाभार्थी अर्चना प्रीति सलोनी खुशबू ने प्रतिभाग किया। अंत में आगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन चतुर्वेदी ने सहजन के दो पौधे सभी मुख्य अतिथि से रोपित करवाए र रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपी आज तक न्यूज़
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री