औरैया27सितंबर2022*नवजात बालिका को अपनी पुत्री होने का दावा कर्ता व्यक्ति जिला प्रोबेशन अधिकारी /बाल कल्याण समिति, औरैया में 15 दिवस के अंदर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें
जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया है कि कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2022 को सायं 8:30 बजे एक एंबुलेंस 108 के द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला 50 शैय्या जिला अस्पताल में लाई गयी थी। विक्षिप्त महिला द्वारा एक नवजात बालिका को जन्म दिया गया, तत्पश्चात दिनांक 13 अगस्त 2022 को प्रातः विक्षिप्त महिला नवजात शिशु को छोड़कर चली गयी।
उपरोक्तानुसार विक्षिप्त महिला द्वारा जन्मी नवजात बालिका/ माता के संबंध में यदि किसी को कोई भी जानकारी हो अथवा नवजात बालिका को अपनी पुत्री होने का दावा करता है, तो वह संबंधित व्यक्ति जिला प्रोबेशन अधिकारी /बाल कल्याण समिति, औरैया में 15 दिवस के अंदर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। यदि कोई भी प्रार्थना पत्र/ जानकारी प्राप्त नहीं होती है तो उपरोक्त के संबंध में बाल कल्याण समिति, औरैया द्वारा किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*