झांसी 27 सितंबर। अंत्योदय राशन कार्ड पर छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के शिविर आयोजित
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा समस्त अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना लागू की गई है। जिसमें अभी भी कई अंत्योदय कार्ड राशन धारकों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हुए है। जिसके चलते कई कार्ड धारक राशन लेने के दौरान परेशानियों का सामना कर रहे थे। जिसको देखते हुए नगर पंचायत रानीपुर कार्यालय में आयुष्मान शिविर लगाकर अंत्योदय कार्ड धारकों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। रानीपुर में मंगलवार को जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर अधिशाषी अधिकारी उमाकांत पटेल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा के स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक वैभव पुरोहित, आलोक जैन ने कार्यालय में आयुष्मान शिविर लगाकर छूटे हुए लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए। जिसमें बंगरा से आये आशीष सैन, नितिन कुशवाहा, मुरारी बाबू , ब्रजेन्द्र कुमार, बिहारीलाल सहयोगी रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
जयपुर15अगस्त26*जयपुर में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग 🌸 “झरोखा लहरिया उत्सव सीजन–3” का भव्य आयोजन ✨
कानपुर नगर15अगस्त26*बहुत धूमधाम से मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*