औरैया 24 सितम्बर *सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मरीजों को बांटे फल*
*बिधूना,औरैया।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू चौहान के नेतृत्व में भाजपा की महिला नेत्रियों ने मौजूद रहकर मरीजों को फल बांटने के साथ चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से गर्भवती धात्री महिलाओं का टीकाकरण कराया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क उपचार की सौगात दी है। वही अस्पतालों की बिगड़ी हालत सुधारने के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा कर जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं व्यापारी सबसे ज्यादा अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं वही देश व प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है जिससे भाजपा की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता को देखकर विपक्षी दलों के नेता परेशान होकर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। इस मौके पर निर्मला चौहान व अनुपमा सेंगर के साथ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बीपी शाक्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ वर्मा, डॉ विकास मिश्रा, डॉ मनीष त्रिपाठी, डॉ पूजा वर्मा, अवधेश सेंगर, विवेक गुप्ता, सचिन कुमार व पिंकल दुबे आदि चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।

More Stories
कानपुर नगर7अगस्त26*अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण*
पंजाब7अगस्त26*एडवोकेट हरप्रीत सिंह के ड्राईवर संदीप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
मथुरा 7 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।*