झाँसी23सितम्बर* ग्राम टिकरी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम।
झांसी 23 सितंबर। मऊरानीपुर कोतवाली एवं रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टिकरी निवासी राजाराम सेन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे हुए सामान को तहस-नहस कर बक्से में रखे लाखों रुपए चोरी कर लिए गए है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पुत्री का तिलक उत्सव 29 सितंबर को होना है। जिसकी तैयारियां चल रही थी। साथ ही तिलकोत्सव को लेकर घर में बक्से में 3,50000 रुपए रखे हुए थे। जो रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए। जबकि लोग घर के आगे वाले मकान में सो रहे थे। जिसकी सुबह जागने घर में चोरी हो जाने की जानकारी हुई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घर का मौका मुआयना किया। चोरी की घटना हो जाने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही पीड़ित ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की। देर रात हुई चोरी की घटना के बाद घर में जहां शादी की तैयारियां चल रही थी लेकिन अब घर में गम का माहौल छा गया है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।
More Stories
लखनऊ22सितंबर 26*अखिलेश यादव के बाद राहुल गांधी से महत्वपूर्ण मुलाकात लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की
सहारनपुर 22सितंबर 26*बैठक खत्म होते ही उमड़ा जनसैलाब, नितिन नबीन का फूलों से स्वागत
मथुरा 22 सितम्बर 26*डूडा कर्मचारियों की मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त से वार्ता