झाँसी23सितम्बर*घाटकोटरा स्कूल में बच्चों को निशुल्क वितरित की गई पाठ्य पुस्तकें।
झांसी 23 सितंबर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण संबेलियन विद्यालय घाट कोटरा में किया गया। खंड शिक्षा विभाग मऊरानीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घाटकोटरा में शासन द्वारा भेजा गया कक्षा एक से लेकर आठ तक का पाठ्यक्रम अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रधान प्रतिनिधि हरमुख सिंह परिहार की देखरेख में बांटा गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह सोलंकी. राजेश श्रीवास्तव, धर्मवीर, सुशांत खरे,गजेंद्र सिंह परिहार, हरी सिंह परिहार नन्दकिशोर, धर्मेन्द्र कुमार, सपना देवी, जाकिर हुसैन, अनीता देवी, शिक्षा प्रबंध समिति अध्यक्ष गनेश सोनी तथा अभिभावकगण मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर देहात 17 नवम्बर 26*विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
कौशाम्बी 17 नवम्बर 26**निर्वाचन बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारियो के वेतन रोकने के निर्देश*