झाँसी23सितम्बर*ग्राम नयागांव में जल विहार के लिए निकला गया श्री जी का विमान ।
झांसी 23 सितंबर । ग्राम नयागांव स्थित जगमोहन मंदिर का विमान शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ जल विहार के लिए निकाला गया। विमान में विराजमान देव प्रतिमाओं को कुढार नदी के पवित्र जल से मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने विहार कराया। जगमोहन मंदिर का विमान पूरे ग्राम में भ्रमण कराया गया जिसमें ग्रामीणों ने मनमोहक रुप में सजी भगवान की झांकी का पूजन कर आरती उतारी। इस के बाद विमान को पुनः मंदिर ले जाकर भगवान की शयन आरती उतारी गई। इस दौरान रामजी महाराज, भरतलाल तिवारी, दयाराम मुखिया,लखन भदौरिया, हिरदेश साहू, सुरेन्द्र राजपूत,बिहारी साहू,विहारी लाल कुशवाहा आदि सहयोगी रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपीआजतक।
More Stories
लखनऊ22सितंबर 26*अखिलेश यादव के बाद राहुल गांधी से महत्वपूर्ण मुलाकात लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने राहुल गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की
सहारनपुर 22सितंबर 26*बैठक खत्म होते ही उमड़ा जनसैलाब, नितिन नबीन का फूलों से स्वागत
मथुरा 22 सितम्बर 26*डूडा कर्मचारियों की मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त से वार्ता