झाँसी22सितम्बर*भाजपा पार्टी के बेनर तले सेवा पखवाड़ा के चलते खिलारा ग्राम में जल जीवन मिशन की हुई संगोष्ठी।
झांसी 22 सितंबर । जल है तो कल है अगर हम सभी लोगों ने मिलकर पानी को बचाने के लिए अभी से आगे नही आये तो आने वाले समय मे पीने के पानी की परेशानी से और अधिक जूझना पडेगा। यह उद्गार भाजपा पार्टी के बेनर तले 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जल जीवन मिशन मऊरानीपुर विकास खंड द्वारा तैनात किए गए ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता राजाराम राजपूत पठा ने ग्राम खिलारा स्थित स्वामी वेदान्द ज्ञान एवं कौशल संस्थान में आयोजित संगोष्ठी के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर दो अक्टूबर महत्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा भारतीय जनता पाटी के तत्वावधान मे मनाया जा रहा है। वही साथ आए विजय सिह परिहार एवं अजय कुशवाहा ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भी पानी का संचय बनाए रखने के बारे विस्तृत जानकारियां दी। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीकांत शर्मा ने, संचालन खिलारा भाजपा बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र द्विवेदी व धांधू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान श्रीकांत शर्मा, उमेश कुशवाहा, दीपक रैकवार, ओमशंकर कुशवाहा, कपिल विश्वकर्मा, ठाकुरदास, अंजली द्विवेदी, सुरभी विश्वकर्मा, विनीता देवी, अमरे कुशवाहा, इन्द्रपाल, अरविन्द, धर्मदास कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार, संदीप मिश्रा, अरविंद तिवारी, खरगाई पाल, परमानंद, भागवत, अनिल, कृष्णकांत, जितेन्द्र विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन