झाँसी22सितम्बर*ग्राम बसरिया में अपना दल एस द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान ।
झांसी 22 सितंबर । अपना दल एस के राष्ट्रीय नेतृत्व के बैनर तले 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त होने पर अपना दल एस के द्वारा बनाए गए सदस्यों का डाटा फीट किया जा रहा है यह बात ग्राम बसरिया में पार्टी के वरिष्ठ नेता आरके अहिरवार ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष पटेल द्वारा आदेशित किया गया है कि शहर एवं ग्रामों में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाए। जिससे झांसी मंडल के प्रभारी घाटमपुर विधायक सत्यप्रकाश के दिशा निर्देश पर अमर सिंह पटेल, आकाश पटेल, धर्मेश पटेल, शीतल पटेल, अनिल पटेल, कपिल पटेल ने बसरिया गांव में गुरुवार को कैंप लगाकर ग्रामीणों से कहा कि अपना दल एस गरीब ,असहाय, कमजोर, कमेरा समाज, दलित, पिछड़ों , अल्पसंख्यकों को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु तथा डॉ सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने के लिए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। जिससे कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का काम करें संचालन अमर सिंह पटेल ने किया।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*