झाँसी22सितम्बर*सफारी गाड़ी ने आपे में मारी टक्कर।
झांसी 22 सितंबर । गुरुवार की सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक आपे में सफारी गाड़ी ने टक्कर मारी। हादसे में आपे में सवार 6 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है दुर्घटना होते ही मौके पर भीड़ लग गई लोगों ने घायल बच्चों को जिला राजकीय चिकित्सालय झांसी में भर्ती कराया गया । जिसमें घायल एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है बच्चा राजेंद्र नगर के आवास विकास कालोनी झांसी का रहने वाला है। आपे के चालक रवि शर्मा खाती बाबा ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह गुरुवार को स्कूली बच्चों को घर से लेकर स्कूल छोड़ने जा रहा था इसी दौरान नहर के पास पहुंचा तभी शिवपुरी रोड से तेज गति से आ रही सफारी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सवार सात बच्चे घायल हुए है लोगों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद बच्चे आपे से बाहर गिर गए हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी मसीहा गंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*