—-
पंजाब 18 सितम्बर *128 नशीली गोलियों सतिह महिला व पुरूष काबू
अबोहर, 18 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई साहब सिंह, एएसआई मिलख राज दौराने गश्त सब्जी मंडी की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिन ने सूचना दी कि अजय कुमार व रिंकू रानी जो नशे बेचने का काम करते हंै, अगर पुलिस मौके पर छापा मारे तो इनसे भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हो सकती है। पुलिस ने छापा मारा तो इनसे 128 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने अयज कुमार पुत्र राज कुमार, रिन्कू रानी पत्नी विक्की वासी गली नंबर 1 प्रेम नगरी के खिलाफ मामला दर्ज किया। दोनों को डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश पारित किए।
फोटो 03 : पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*