पंजाब14सितम्बर*दुकान में घुस कर मारपीट करने तथा छीनेझपटी का आरोपी प्रभजोत सिंह काबू
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई शरणजीत व अन्य पुलिस पार्टी ने दुकान में घुसकर लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में प्रभजोत सिंह पुत्र पंजाब सिंह वासी दलबीरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार गांव दलमीरखेड़ा निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम के बयानों के आधार पर थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मुकदमा नं. 113, 11.09.22 भांदस की धारा 452, 379बी, 323, 34आईपीसी के तहत प्रभजोत सिंह पुत्र पंजाब सिंह वासी दलमीरखेड़ा के खिलाफ उसकी दुकान में घुसकर मारपीट करने व 7 हजार रूपये छीन कर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ