औरैया 14 सितम्बर *भाजपा को देश से खत्म करना बहुत जरूरी-आदित्य यादव*
*प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*
*औरैया।* भाजपा को विदेश में नहीं बल्कि देश में खत्म करना है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यह बातें प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार औरैया आये शिवपाल सिंह यादव के पुत्र और प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने कही। प्रदेश अध्यक्ष का नगर में कई जगह स्वागत किया गया।
स्थानीय ईशा वाटिका में मंगलवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने बताया कि औरैया से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का बहुत ही गहरा जुड़ाव रहा है। कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्होंने 1980 – 90 में समाजवादी पार्टी के गठन के दौरान शिवपाल सिंह का साथ दिया था, कहा कि एक बार फिर हम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोगों को एक साथ एक मंच पर ले आने का काम कर रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। 2024 में गठबंधन को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी खुद में चुनाव लड़ेगी। यह सारे निर्णय हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे। ज्ञानवापी मामले को लेकर कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। कोर्ट के हर निर्णय का सम्मान करने की बात कही। इसकी पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ तिलक राज पाठक , जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, नगर अध्यक्ष कुलदीप पोरवाल ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर , कॉपरेटिव बैंक के उपसभापति, गौरव सेंसर, सभासद रवि चतुर्वेदी व रजत तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष का नगर में व्यापारी नेता बृजेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू दादा कि महावीर गंज स्थित प्रतिष्ठान के अलावा कई जगह स्वागत किया गया।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*