औरैया 13 सितम्बर *आगामी त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक*
*फफूँद,औरैया।* मंगलवार को फफूँद थाना परिसर मे आगामी त्योहार दुर्गापूजा, दशहरा तथा चेहल्लुम को लेकर थाना परिसर मे मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों से आगामी त्योहारों में शांति तथा सौहार्द कायम रखने की अपील की गई।वहीं अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कोई भी गांव या कस्बा मे संदिग्ध व्यक्ति दिखाई पड़े तो पुलिस को सूचना दे तथा सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक खबरें न फैलाये न ही कोई टिप्पणी करें अगर कोई ऐसा करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा वहीं दशहरा मेला को लेकर स्टैंड की व्यवस्था को लेकर बताया गया जिससे राहगीरों को कोई परेशानी न उठानी पड़े इस मौके पर इजहार मेव, बबलू शर्मा, शिव कुमार राजपूत, राजू पाण्डेय, नितिन तिवारी, बब्बू दादा, वीर सिंह, आकाश, सुरेश अवस्थी,सहित कई लोग मौजूद रहे।

More Stories
बांदा16 अगस्त 26*स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति, सेवा और संवेदना का संदेश
बांदा 16 अगस्त 26*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह*
पूर्णिया बिहार 16 अगस्त26 बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार, 10 गायें बरामद*