रायबरेली 12 सितम्बर *12 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित होगा विद्युत समाधान सप्ताह
महराजगंज/ रायबरेली।। शासन द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर विद्युत समाधान सप्ताह का आयोजन विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें आई हुई शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा बताते चले कि उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधित आकांक्षाओं को निस्तारण हेतु विद्युत समाधान सप्ताह दिनांक 12 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें बिल संबंधित शिकायतों का निस्तारण, नए कनेक्शन मीटर लगवाने का कार्य लोड बदलवाने या अन्य विद्युत विभाग संबंधित अनेक समस्याओं के समाधान हेतु विद्युत समाधान सप्ताह का आयोजन दिनांक 12 सितंबर से 19 सितंबर तक किया जाएगा जिसमें सभी 33/11 केवी उप केंद्रों पर समय प्रात 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक आए हुए शिकायती पत्रों का निस्तारण किया जाएगा यह जानकारी उपखंड अधिकारी भैयालाल ने दी इस मौके पर अवर अभियंता दीपक कुमार अवर अभियंता अवनीष कुमार सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 *NH-131A पर SDPO-1 के नेतृत्व में 516 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णियां बिहार8अगस्त 26* मरंगा टोल प्लाजा के पास मोबाइल छीनने वाले 2 अपराधी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार,
सहारनपुर8अगस्त26*68 लाख के गबन में चीनी मिल का लेखाकार गिरफ्तार