झाँसी05सितम्बर*ट्रेन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत
खेत में से अन्ना मवेशियों को भगाते समय ट्रेन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई रेल्वे पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू की। मृतक छोटी जोत वाला किसान था उसी से परिवार का भरण पोषण करता था।
झांसी 05 सितंबर * । सोमवार की सुबह फसल की रखवाली करने के लिए घर से निकला एक युवा किसान ट्रेन की चपेट में आ जाने से काल के गाल में समा गया। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी ठाकुरदास अहिरवार पुत्र भुजबल रोज की तरह खेत में बोई गई फसल को विचरण कर रहे मवेशियों से बचाने के लिए घर से निकला था। उसे किसी ने बताया था कि खेत में दर्जनों अन्ना जानवर फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। जिससे वह खेत की तरफ भागा तभी गाय, बछड़ों को भगाने के दौरान रेल्वे लाइन की पटरी पर आ गया। उसी दौरान झांसी खजुराहो रेल्वे लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्द नाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह छोटी जोत वाला किसान था। जिससे खेती किसानी करके अपने घर परिवार का भरण पोषण करता था। ठाकुरदास की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना रेल्वे पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू की।
संवाददाता। सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री