औरैया0*स्वास्थ्य शिविर में 300 ग्रामीणों की जांच के बाद निःशुल्क दवा वितरण की गयी*
*गेल (इंडिया) पाता एवं नेशनल युथ फाउंडेशन के निःशुल्क मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के सातवें स्वास्थ्य शिविर में कंचौसी गाँव में 40 प्रतिशत लोग खुजली की समस्या से पीड़ित*
*कंचौसी,औरैया।* नेशनल यूथ फाउंडेशन एवं गेल (इंडिया) लिमिटेड पाता के संयुक्त तत्वाधान में औरैया जिले के भाग्यनगर ब्लॉक के कंचौसी पंचायत भवन में आज निःशुल्क मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का सातवां निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे समाचार लिखे जाने तक सभी तरह के 300 से अधिक मरीजों ने अपनी जांचें करवाई।आज कंचौसी शिविर में करीब 40℅ लोग खुजली की समस्या से पीड़ित पाए गए। इन सभी शिविरों में आँख, नाक-कान-गला, दाँत, मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य एवं ह्रदय से संबंधित जाँचे की गयी तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईlयह शिविर गेल (इंडिया) लिमिटेड एवं नेशनल युथ फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा हैं| डा० अनामिका एवं डा० स्वप्ना ( सामान्य स्वास्थ्य) ने बताया कि अभी तक सबसे ज्यादा मरीज त्वचा रोगों से संबंधित मिले है जिन्हे दवाईयां तथा बचाव हेतु उचित परामर्श दिया जा रहा है । उन्होंने ये भी बताया कि इन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से संस्था का यही प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो जो गरीब है,असहाय है। डॉ एस जी मिश्रा (बाल रोग विशेषज्ञ) ने बताया कि बच्चों में भी ज्यादातर फंगल इन्फेक्शन, स्वांस एवं जुखाम बुखार की समस्या देखने को मिली। इन बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है इसके बारे में ज़रूरी परामर्श एवं दवाईयां दी गया। इस शिविर में डा० अंशू मिश्रा(स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ श्वेता मिश्रा( दांत रोग विशेषज्ञ), डा० अंशु प्रजापती, अंशिका एवं काज भोल (ऑप्टोम्) दीपक यादव, नवल तिवारी,दीपिका,नंदिता,रोहित, अभिनय तिवारी,ऋषभ अवस्थी, शिवांगी एवम धनंजय आदि शिविर में मौजूद रहे।

More Stories
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी
गोरखपुर4मई26*शिक्षामित्रों के मानदेय में 80% की वृद्धि, कल गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे सम्मानित*