*BIG BREAKING:इटावा*
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
*इटावा।* जिले के *कोतवाली भरथना के चन्देठी गांव* में एक ही परिवार की मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई।
दो दिन से घर से किसी के बाहर न निकलने पर जब पड़ोसियों को शक हुआ तो घर के अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। घर में *खून से लथपथ मां-बेटी के शव* पड़े थे।
पुलिस के अनुसार *मां पुष्पा* का शव घर की *गैलरी में चारपाई पर* मिला, जबकि *बेटी का शव आंगन में* पड़ा था। मौके से *खून से सनी दरांती* भी बरामद की गई है।
आशंका है कि *15 अगस्त* को ही दोनों की गला काटकर हत्या की गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और आरोपी की तलाश में जुटी है।
*इस जघन्य वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है*
More Stories
अयोध्या 4अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*पूर्णिया में मद्य निषेध का बड़ा एक्शन, 33 लीटर शराब-कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार*
कानपुर4 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव के आह्वान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।