कौशाम्बी26अगस्त*जंगल की तरफ गई बालिका का दूसरे दिन नदी में मिला शव*
*पूछताछ के लिए थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया*
*कौशांबी ।* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव की एक बालिका अपने चचेरी बहन के साथ गुरुवार की शाम को कैथा खाने की बात कह कर बड़हरी जंगल की ओर गई थी चचेरी बहन तो देर शाम वापस घर लौट आई लेकिन बालिका घर नहीं लौटी परिजन उसे रात भर खोजते रहे लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह बालिका का शव यमुना नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया है गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने आशंका के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है बालिका की मौत रहस्यपूर्ण है
जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खपटिहा गांव निवासी शिवकरण की पुत्री ननकी उम्र लगभग 17 वर्ष बाकरगंज में हाई स्कूल की छात्रा है और वह अपने दादा की लड़की चांदनी के साथ गुरुवार की शाम 4:00 बजे कैथा खाने की बात कहकर घर से बड़हरी के जंगल की ओर गई थी इसी जंगल की ओर उसके परिवार का एक लड़का और गांव का एक लड़का भी दिखाई पड़ा है चांदनी तो देर शाम वापस लौट आई लेकिन ननकी घर वापस नहीं लौट सकी परिजन रात भर उसे खोजते रहे दोनों युवकों के साथ चान्दनी ने भी परिजनों को ननकी के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया और यह कहकर परिजनों को गुमराह करते रहे कि जंगल में ननकी कहीं गुम हो गई है शुक्रवार की सुबह गांव के लोग जब शौच क्रिया के लिए जंगल की ओर जा रहे थे तो देखा कि यमुना नदी में ननकी का शव उतरा रहा है इस बात की जानकारी गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई घटना की जानकारी परिजनों को लगी रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना पुलिस भी पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से बालिका के शव को यमुना नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बालिका की मौत कैसे हुई है इस पर रहस्य बरकरार है पुलिस ने जंगल में दिखाई पड़े दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है खबर लिखे जाने तक बालिका की मौत से पर्दा नहीं उठ सका है।
More Stories
कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 7 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग*
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*