कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 7 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग*
*20 अक्टूबर तक मिलेगा आवेदन का मौका, किसानों को दूसरी बार अवसर*
कानपुर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा ने अवगत कराया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (CRM) योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया 07 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक 20 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध अवशेष कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों सहित अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।
आवेदन के लिए कृषक पंजीकरण में दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। शासन के निर्देशों के अनुसार 10,001 रुपये से एक लाख रुपये तक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2,500 रुपये तथा एक लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 5,000 रुपये जमानत धनराशि निर्धारित की गई है।
उप कृषि निदेशक ने कृषकों से अपील की है कि वे अपने विकासखंड में उपलब्ध लक्ष्यों के अनुसार निर्धारित अवधि में इच्छित कृषि यंत्र की ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ उठाएं।
——
More Stories
हल्द्वानी 6 अक्टूबर 26*🚩 पितृ दोष से मुक्ति का महामार्ग, सर्वपितृ अमावस्या और दत्तगुरु साधना- योगी प्रणव जी
महोबा 6 अक्टूबर 26*चरखारी में 29वीं जनपदीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
महोबा6अक्टूबर 26*बुंदेलखंड किसान यूनियन की पहल रंग लाई, वर्षों से बंद पड़ी सूपा गल्ला मंडी का डीएम ने किया निरीक्षण