झाँसी26अगस्त*धर्म पर चलने वाले की कभी नही होती है हार- रोहित कृष्ण शास्त्री।
झांसी 26 अगस्त। धर्म पर चलने एवं पालन करने वाला व्यक्ति कभी भी परेशान नही रह सकता तथा उसके द्वारा किए गए पुन्य से जीत सुनिश्चित मिलती है। यह उद्गार ग्राम बरुआमाफ में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण के वक्त आचार्य रोहित कृष्ण शास्त्री ने पांचवें दिवस की कथा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य अधर्म का रास्ता अख्तियार कर लेता है वह कभी सुखी जीवन नही जी सकता है जिससे सभी धर्म ग्रंथ सत्यार्थ व सतसंग की ओर ले जाते है। शास्त्री जी ने श्रीकृष्ण भगवान की बांल लीलाओं का मार्मिक प्रसंग सुन्दर व सरल शब्दों में वर्णित किया। श्रीमद्भागवत पुराण की कथा में दिनों दिन श्रताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। पुराण की आरती कथा यजमान खरगी बाई सीताराम कुशवाहा ने उतारी। इस दौरान मुख्य आचार्य शीतल प्रसाद शास्त्री धायपुरा, उपाचार्य राजेश तिवारी, उमेश शुक्ला, प्रदीप, चिंटू नायक ,नरेंद्र कौशिक, लखनलाल, लक्ष्मी प्रसाद, बिहारीलाल, हरीओम, बाबूलाल, रघुबीर, संतोष कुशवाहा, कडोरे कुशवाहा, राजू कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा, रामकुमार कुशवाहा, शिवदयाल कुशवाहा, आशाराम आर्य, पूर्व शिक्षक श्यामलाल अहिरवार, पंचमलाल, अहिरवार, सुरेन्द्र द्विवेदी, करन कुशवाहा, प्रताप, खरगाई पाल, अमरे कुशवाहा, टंटू अहिरवार मौजूद रहे।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
कानपुर ग्रामीण11अगस्त26*छब्बानिवादा में सोलर प्लांट को लेकर UPNEDA अधिकारियों से हुई सार्थक वार्ता, सौंपा ज्ञापन*
लखनऊ11अगस्त2026*छह जिलों में अग्निवीरों की भर्ती 17 से शुरू होगी।*
सुल्तानपुर11अगस्त26*अवैध शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया,