झाँसी26अगस्त*झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर से चलाई जायें सभी यात्री बसें।
झांसी 26 अगस्त। झांसी से खजुराहो तक के लिए वगैर उद्घाटन के फोरलेन चालू हो जाने से मऊरानीपुर से राठ एवं खजुराहो से झांसी जाने वाली दैनिक सरकारी व सभी प्राईवेट यात्री बसों के संचालकों ने अपनी मनमानी से पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर सीधे फोरलेन से सभी बसों को निकालकर ले जाने लगे है। जिससे एक दर्जन से अधिक ग्रामों के ग्रामीणजन जो प्रतिदिन सिर्फ बसों के सहारे शहरों के लिए यात्रा करने पर निर्भर रहते है उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी बढ़ गई है रात्रि में तो और अधिक दिक्कतों का सामना यात्रा करने वाले यात्रियों को करना पड़ रहा है। जबकि वषों से ग्राम खिलारा, भण्डरा, देवरीघाट आदि ग्रामों के बीचोबीच से निकले झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही तीनों ग्रामों में बस स्टैंड चिन्हित होने के बाद भी बसों के संचालक अपनी मनमर्जी से रूट को चार किलोमीटर पहले से बदलकर झांसी खजुराहो फोरलेन पर से यात्री बसों को निकाल कर ले जाने लगे है। जिससे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर से सभी बसों का संचालन एक साथ बंद हो जाने से सबसे अधिक परेशानी उन छात्र, छात्रोओं को बढ़ गई है जो अध्यापन कार्य के लिए प्रतिदिन झांसी, बरुआसार, निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, राठ, हमीरपुर, बांदा, नौगांव, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना आदि शहर में बसों से आते जाते रहते है। जिससे क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी झांसी से भंड़रा होते हुए ही बसों का संचालन पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर से ही कराये जाने मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟