झाँसी26अगस्त*रतौसा ग्राम पंचायत में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
झांसी 26 अगस्त। ग्राम पंचायत रतौसा में बुन्देलखण्ड स्तरीय कबड्डी एवं दधि मटकी फोड़ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मऊरानीपुर विधायिका डॉ रश्मि आर्य ने कहा कि खेलों से जहां युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का लाभ मिलता है। वही आपसी स्नेह के साथ भाईचारा को भी बढ़ावा मिलता है। जिससे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गांवों में खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए खेल के मैदान विकसित किए जा रहे है। जिसमें क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर जिला, राज्य, देश स्तर पर पहुंचाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि पप्पू सेठ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा सभी जाति, धर्म, वर्गो के लोगों के लिए जनहितकारी, लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सभी को जागरूकता के साथ जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेना हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम के संयोजक मानवेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों को खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करना हम सभी बहुत बड़ी जिम्मेदारी की जरूरत है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक झांसी।

More Stories
कौशाम्बी10अगस्त26*कड़ा दर्शन को जा रही भक्तों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर एक की मौत दर्जनों घायल*
कानपुर नगर10अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन,
कानपुर नगर10अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विशाल तिरंगा पदयात्रा