पंजाब 23 अगस्त *गांव सुखचैन के सरपंच मनोज कुमार के बयानोंं पर 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
डीएसएपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा ने मामले की जांच शुरू की
अबोहर, 23 अगस्त (शर्मा/सोनू/रिंकू चुघ): थाना बहाववाला पुलिस ने गांव सुखचैन के सरपंच मनोज कुमार पुत्र अमर सिंह के बयानों के आधार पर गांव की फिरनी की जगह पर जबरन कब्जा करने के मामले में 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मनोज कुमार का आरोप है कि सभी आरोपियों ने गली में जबरन कब्जा करने तथा सरकारी सामान चोरी किया है जबकि पंचायत की जगह गांव की फिरनी की जगह पर जो कब्जा किया था उसे डीसी के आदेशों पर हटाया गया था। मनोज कुमार के बयानों पर मुकदमा नं. 85, 19.08.2022 भांदस की धारा 447, 186, 109, 427, 149 के तहत वरिंद्र खालसा, करनी सिंह जाखड़, बिस्पती देवी, सोनू,, संजय, गोगा देवी, दौलतराम, रामपाल वकील, कमल, महिंद्र, बबलू, आत्मा राम, अश्वनी, कौर सिंह, शारदा देवी, कृष्ण कुमार, विक्की, हुशियारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल व सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू अन्य वकीलों के साथ डीएसपी बल्लुआना को मांगपत्र देकर एडवोकेट रामपाल के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग की है। इसी के साथ कुछ लोगों ने इस पर्चे के विरोध मेें सोमवार को थाना बहाववाला के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। उच्चाधिकारियों के विश्वास दिलाने के बाद धरना उठाया गया। मामले की जांच जारी है। डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा ने जांच शुरू कर दी है। जो जांच में निर्दोष होगा उसे जांच से बाहर किया जायेगा।
फोटो:6, जानकारी देते सरपंच मनोज कुमार व अधिकारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,