पंजाब 23 अगस्त *मोटरसाईकिल चोरी के आरोपियों को जेल भेजा
सीआईए स्टाफ से पहचान कर ले जा सकते हैं अपना वाहन
पुलिस ने जारी किए मोटरसाईकिल नंबर व चैसिस नंबर
अबोहर, 23 अगस्त (शर्मा/सोनू/रिंकू चुघ): सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, हैडकांस्टेबल सिकंदर पाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मनदीप सिंह उर्फ मन्नु पुत्र सुरजीत सिंह वासी पक्का सीडफार्म को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीआईए स्टाफ प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि बरामद किये गये मोटरसाईकिलों के नंबर व चैसिस नंबर जारी किए हैं ओर लोगों से अपील की है कि अपने वाहन की पहचान कर ले जा सकते हैं।
सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, हैडकांस्टेबल सिकंदर पाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मनदीप सिंह उर्फ मन्नु पुत्र सुरजीत सिंह वासी पक्का सीडफार्म को चोरी के 8 मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।
फोटो:5, आरोपी, पुलिस पार्टी व वाहनों के नंबर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सोमवार, 22 जून 2026 के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली22जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली22 जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*