लखनऊ23अगस्त*एडीजी जोन का ट्विटर एकाउंट हैक, नाम के साथ बदल दी डीपी
लखनऊ। एडीजी जोन का ट्विटर एकाउंट हैक। मंगलवार तड़के हैकरों ने नाम के साथ बदल दी डीपी भी।
साइबर जालसाजी बढ़ती जा रही है। वे रोज नए नए पैंतरे अपना रहे हैं। अब एडीजी जोन वाराणसी का टविट्र एकाउंट हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी पर पंुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उनकी सोशल मीडिया टीम साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
एकाउंट को रिस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है। टीम ने इसकी शिकायत ट्विटर से ईमेल के माध्यम से की है।
एक मीडिया वेबसाइट के मुताबिक बताया यह भी जा रहा है कि मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे इसे हैक किया गया है। यह एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार का आफिशियल ट्विटर एकाउंट है। हैक करने के बाद इस हैंडल से कई ऑनलाइन गेम ट्वीट और रिट्वीट कर दिए गए।
यहां आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से फर्जी टविट्र एकाउंट बना दिया गया था। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया था। साइबर सेल और फूलपुर थाने में इसकी शिकायत की गई थी।
इसकी जांच साइबर सेल कर रही थी। इसी बीच एडीजी वाराणसी जोन का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक उनकी टीम एकाउंट को रिस्टोर करने का प्रयास कर रही थी।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,