औरैया13अगस्त*पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*पुलिस ने असलाह, कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण किए बरामद*
*औरैया।* थाना एरवाकटरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाभोड करते हुए 02 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर कब्जे से निर्मित व अर्धनिर्मित 05 असलाह व 05 अदद जिन्दा कारतूस व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने मे उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद में चलाये जा रहे वांछित एवं इनामिया व जिला बदर ,हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तो की धर पकड़ में थाना एरवाकटरा पर बनाई गई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12 अगस्त 2022 को थाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री बनाने वाले अभि0गणों को मय शस्त्र फैक्टी के रघुनाथपुर मोड पर आम की बगिया मे बहद ग्राम रघुनाथपुर से समय करीब रात्रि करीब साढे 11 बजे गिरफ्तार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना पर आज 13 अगस्त 2022 को आर्म्स एक्ट बनाम रज्जन दिवाकर पुत्र बुलाकी लाल निवासी ऐरवा पछेला थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया तथा सुखबीर सिंह यादव पुत्र स्व0 जिलेदार निवासी सबलपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया पंजीकृत किया गया है। जिनके कब्जे से कई असलहे व कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनानें के उपकरण मय अवैध शस्त्र फैक्टरी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 प्रवेन्द्र कुमार मय टीम रहे। घटना का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*