औरैया 08 अगस्त *हर घर झंडा जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली*
*दिबियपुर,औरैया।* नगर में संचालित ब्रिलियंट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ लेवल एवं सीसीसी का कोर्स कर रहे छात्र/छात्राओं द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत जागरूकता के लिए एक रैली निकाली गई। छात्र/छात्राओं ने सभी से 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में झंडा लगाकर अमृत महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए जागरूक किया। संस्था द्वारा 13 अगस्त को अमृत महोत्सव के अवसर पर/ निबध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा , संध्या यादव, अनुराग दीक्षित, सोनू यादव व पूजा यादव आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 *जश्न-ए-आजादी से पहले जुनून की लहर: अररिया कॉलेज में देशभक्ति का महाकुंभ, तालियों से गूंजा सभागार*
कौशाम्बी14अगस्त2026*भवंस मेहता डिग्री कॉलेज ने निकाली तिरंगा यात्रा*
हल्द्वानी14अगस्त26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने बच्चों को तिरंगा वितरण कर हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया