औरैया08अगस्त*सपा सचिव ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ*
*करीब 2 दर्जन लोगों ने ली सपा की सदस्यता, 1250 सदस्यों का दिया गया टारगेट जिसमें 25 सक्रिय सदस्य होंगे*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार संगठनात्मक ढांचे, तथा चुनावी प्रक्रिया में बिना सक्रिय सदस्य कोई भी व्यक्ति भाग नहीं ले सकता हैं। उक्त बात समाजवादी पार्टी के सचिव अनुज यादव ने सोमवार को सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते समय अपने निजी प्रतिष्ठान पर कही। समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है, और 9 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज लगाने के अभियान व्यापक तौर पर चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान 5 जुलाई 2022 से जिला स्तर पर शुरू हो हो गया है। वहीं 9 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर राष्ट्रध्वज लगाने का भी अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान के तहत बूथ स्तर पर एक सक्रिय सदस्य और पचास साधारण सदस्य बनाना आवश्यक है। एक सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को एक बुक 20 रुपया प्रति साधारण सदस्य के हिसाब से पचास रसीदें काटकर एक हजार का सक्रिय सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार एक विधानसभा में 400 सक्रिय सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता है या पदाधिकारी बन रहा है उसका सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। बिना सक्रिय सदस्य के कोई भी कार्यकर्ता चुनाव नहीं लड़ सकता और न ही पदाधिकारी बन सकता है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान गांव- गांव , गली-गली वार्डो स्तर पर जाकर करेंगे और पूरा लेखा जोखा तैयार कर जिला कार्यालय में बने काऊटर पर जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान और पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया, पम्पलेट, हैंडविल आदि से ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खंड स्तर पर किया जाना है। अंत में उन्होंने कहा कि 12 मार्च 2022 से मतदाता सूचियों में नाम बढ़ाने घटाने का काम चल रहा है। कार्यकर्ता बीएलओ से मिलकर वोट बढ़ाने का काम करेंगे। कहा कि 1 अगस्त 2022 से वोटर को आधार कार्ड से जोड़ने का काम चल रहा जो स्वैच्छिक है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से ज्यादा से ज्यादा वोटरों को आधार से लिंक कराने में सहयोग करेंगे। जिससे वोटर को अपने वोट के बारे मोबाइल पर सूचना मिलती रहेगी। सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से सविता समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सविता, शिव शंकर प्रजापति , राजेंद्र दोहरे , हिमांशु पाल , भोलन यादव , जयपाल ठाकुर , बाबूराम गौतम व बाबू सिंह कुशवाहा के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

More Stories
कानपुर नगर 16 अप्रैल 26*टोल प्लाजा बना बवाल का अड्डा , आये दिन होती है वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच मारपीट
कौशाम्बी 16 अप्रैल 26*अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी*
नई दिल्ली16 अप्रैल 26*जनगणना एवं परिसीमन के पूर्व ही सरकार नारी बंदन शक्ति अधिनियम को नजरन्दाज कर रही है – डिम्पल यादव