मऊरानीपुर06अगस्त*रपटा ऊंचा कराया जाए साधुलाम।
मऊरानीपुर (झांसी) । ग्राम पंचायत नयागांव, खरकमाफ के मध्य से निकली कुडार नदी के संपर्क मार्ग पर बना नीचा रिपटा लहचूरा बांध के फाटक बंद होने के चलते धसान नदी के पानी का बुथाव बढ़ जाने से दोनों ग्रामों के संपर्क मार्ग पर बना नीचा रपटा जलमग्न हो जाने से आवागमन बाधित हो गया जिससे नयागांव के ग्रामीणों को मऊरानीपुर एवं खरकामाफ के ग्रामीणों को भंड़रा बैंक आने जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। नयागांव प्रधान साधुराम अहिरवार ने संपर्क मार्ग पर कुडार नदी पर बने रपटा की ऊंचाई व सुरक्षा पट्टियां पीडब्ल्यूडी विभाग से बनवाए जाने की मांग की है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा