छपरौली03अगस्त*ईसरदा कॉपर बांध परियोजना के मुख्य प्रबन्धक ने बृक्षारोपण किया
क्षेत्र के गाँव तिलवाडा पहुँचे ईसरदा कॉपर बांध परियोजना के मुख्य प्रबन्धक अशोक कुमार उपाध्याय ने किया पौधा रोपण।
राजस्थान बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा कॉपर बाँध परियोजना के मुख्य प्रबन्धक अशोक कुमार उपाध्याय ने क्षेत्र के गाँव तिलवाड़ा पहुँच कर समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय से भेट की। दोनों पर्यावरण संरक्षकों ने सामाजिक संस्था आँखें द्वारा विभिन्न चरणों में चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की तथा प्रबुद्ध व्यक्तियों को पौधें भेंटकर नाथ समाधि पर पीपल के पौधें का रोपण किया।
बाँध परियोजना के मुख्य प्रबन्धक अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह राजस्थान को पीने का पानी उपलब्ध कराने वाली पवित्र परियोजना पर कार्य कर रहे है। बनास नदी पर निर्माणाधीन ईसरदा कॉपर बांध परियोजना से राजस्थान के 1079 गाँवों को पीने का पानी उपलब्ध होगा।
अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि वह आँखें के पौधा रोपण अभियान से अत्यंत प्रभावित है और स्वयं समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय से प्रेरित होकर पर्यावरण के लिए कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर अशोक कुमार उपाध्याय, रविकुमार एडवोकेट, समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, आर्यदेव, युवराज सूर्या, प्रिया उपाध्याय, कमला देवी, राम्मेहर सिंह, विनय कुमार आर्य, राकेश सरोहा आदि उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें