August 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 12अगस्त 26* अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बांदा 12अगस्त 26* अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

*

बांदा 12अगस्त 26* अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से 04 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद ।*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा-पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान *“ऑपरेशन ईगल”* के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 12.08.2026 को थाना कमासिन पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों राज पुत्र उदयभान व अमन पुत्र राजेश को बबेरु रोड़ पेट्रोल पंप के पास इन्गुआ मोड पर बने यात्री निवास से अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है । तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 04 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा बरामद अवैध सूखे गांजे को कब्जे में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय भेजा गया है ।
*बरामदगी-*
▪️04 किलो 214 ग्राम अवैध सूखा गांजा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राज पुत्र उदयभान निवासी ग्राम पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
2. अमन पुत्र राजेश निवासी ग्राम पचनेही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 222/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कमासिन जनपद बांदा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 श्री मनीष कुमार शर्मा थाना कमासिन
2. कां0 सौरभ शुक्ला
3. कां0 सूर्यप्रकाश सिंह

Taza Khabar