हरदोई31जुलाई*सड़क हादसा: कांवरियों से भरी ट्रॉली व रोडवेज की टक्कर, 9 घायल एक कांवरिये की मौत
हरदोई। जिले के शाहाबाद- पाली रोड पर रोडवेज व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत से हुआ बड़ा हादसा।कांवर लेने घटियाघाट जा रहे कांवरिये से भरी ट्रॉली व परिवहन विभाग की बस की हुई मार्ग दुर्घटना में कुल 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं व एक कि मौके पर मौत हो गयी है।घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।अपने ग्राम नगला लोथू से फर्रुखाबाद जा रहे थे गंगाजल लेने तभी शाहबाद से 3 किलोमीटर दूर सहोरा गांव के पास रोडवेज में पीछे से ट्रैक्टर ट्राली पर टक्कर मार दी जिससे कि अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए मौके पर पहुंची शाहबाद पुलिस और 112 पीआरबी ने सभी घायलों को शाहाबाद सीएससी केंद्र पहुंचाया घटनास्थल पर एसपी दुर्गेश कुमार सीईओ हेमंत उपाध्याय एसडीएम शाहबाद सभी लोग मौके पर मौजूद हैं।वहीं एसपी ने जिला अस्पताल आये घायलों को देख स्थिति का जायजा लिया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अगस्त 26 *पूर्णिया निबंधन कार्यालय में हड़ताल का पहला दिन, आम लोग परेशान,
लखनऊ19अगस्त26*यूपी में भारी तबाही का अलर्ट: मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें