मऊरानीपुर23जुलाई*पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जानवरों का बसेरा एवम छतों से पानी टपकने से शिक्षण कार्य बाधित
ग्राम पंचायत खकौरा में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्रीवांल आधी अधूरी बने होने से आवारा जानवर प्रवेश कर जाने तथा कक्षों की छतों में से बरसाती पानी टपकने रहने से शिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। मऊरानीपुर शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय खकौरा के प्रधानाध्यापक सुबोध गुप्ता एवं शिक्षा प्रबंध समिति अध्यक्ष रामशरण खरे ने खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विभाग को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विद्यालय परिसर में आधी अधूरी बाउंड्रीवांल बनी होने से विचरण करने वाले अन्ना जानवर शिक्षण कार्य के दौरान बाधा उत्पन्न करते है। तथा विद्यालय संचालन के समय जीणक्षीण कक्षों की छतों में से बरसाती पानी टबकते रहने से छात्र छात्राओं को पठन पाठन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिए गए प्रार्थना पत्र में परिसर की चारदीवारी बनवाए जाने के साथ स्कूल की छतों की मरम्मत कराये जाने की मांग की है।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें