कौशाम्बी19जुलाई*नगर पालिका की लापरवाही सरकारी स्कूल के सामने कूड़े का अंबार*
*मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी*
*कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अधिशासी अधिकारी के कारनामे भी निराले हैं 40 करोड़ का बजट विकास के नाम पर खर्च किए जाने के बाद भी नगर पालिका परिषद मंझनपुर दुर्दशा से जूझ रहा है नगर की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं चारों और दुर्गंध उठ रही है सड़कों के किनारे कूड़े का अंबार लगाया जा रहा है इतना ही नहीं सरकारी विद्यालय के बाहर कूड़े का ढेर लगाकर नगर पालिका परिषद के अधिकारी स्वच्छता का ढिंढोरा पीट रहे हैं
जनपद मुख्यालय मंझनपुर के हजरतगंज नेता नगर चक नगर सहित तमाम मोहल्ले की गलियों में गंदगी का अंबार है नालियों से दुर्गंध उठ रही है पानी का बहाव नहीं है नालियों में कीचड़ युक्त गंदा पानी भरा रहता है आम जनता का जीना मुहाल है नगर पालिका के विस्तार में समदा अम्बावा हाजीपुर पतौना भेलखा खोरा मंगरोहनी सहित जिन गांवों को शामिल किया है उन गांव मै चारो ओर गन्दगी व्याप्त है गांव की गलियों में गंदगी भरी है सफाई अभियान चौपट है लेकिन उसके बाद भी स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पीट रहे हैं
जनपद मुख्यालय नगर पालिका के समदा चौराहे पर प्राथमिक विद्यालय स्थापित है जहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं लेकिन विद्यालय के गेट पर कूड़ा का अंबार लगा हुआ है जिस से दुर्गंध उठ रही है जिसकी सफाई कभी भी नहीं होती है जबकि विद्यालय में स्वच्छ अभियान के तहत साफ-सफाई का ढिंढोरा आला अधिकारी भी पीट रहे हैं लेकिन उसके बाद भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के कारनामों पर अभी तक अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है आला अधिकारी से लेकर शासन तक को अधिशासी अधिकारी गुमराह कर केवल कमीशन खोरी में मस्त है अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार पर कथित भाजपाई बचाव करने अधिकारी के पास पहुंच कर अधिकारी और शासन को गुमराह कर रहे हैं कथित भाजपाइयों के कारनामे के चलते नगरपालिका परिषद मंझनपुर दुर्दशा का शिकार है।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री