पंजाब 16 जुलाई *गांव घल्लू की डिस्पैंसरी में पानी भरने से लोग परेशान
बरसाती पानी की नहीं हो रही निकासी
अबोहर, 16 जुलाई (शर्मा/सोनू) : गांव घल्लु में बनी डिस्पैंसरी में बरसात का पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत दिवस व आज आई बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण पानी डिस्पैंसरी के अंदर तक चला गया है जिससे वहां पड़ा सामान भी खराब हो रहा है। यहां नियुक्त डॉक्टर ने बताया कि पानी भरा होने के कारण मरीजों को देखना मुश्किल हो रहा है। यहां आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से यहां पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो:1, जानकारी देते डॉक्टर व डिस्पैंसरी में भरा पानी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 6 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर 6 अक्टूबर 26*कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 7 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग*
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन