पंजाब04जुलाई*ट्राला चालक व कंडक्टर 16 किलो चूरा पोस्त सहित काबू
अबोहर, 04 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश, एएसआई साहब सिंह दौराने गश्त अबोहर बाईपास की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक ट्राला राजस्थान की ओर से आता दिखाई दिया। ट्राले को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 16 किलो पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए ड्राईवर की पहचान परमिंद्र सिंह पुत्र जसमेल सिंह, संदीप सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह वासी मेहराना जिला तरनतारन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर 27 सितंबर 26*अनुकंपा नौकरी पर लगी बहू हर महीने सास को वेतन का 25 फीसदी दे: कोर्ट*
लखनऊ 27 सितंबर 26*राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेसः मुख्यमंत्री*
कानपुर नगर27सितम्बर26* 138 वाँ संस्करण मन की बात सुनने पहुंचे सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर ग्रामीण