[6/29, 20:26] Rishabh Porwal Jhinjhak: बुलडोजर चलाकर मझई झील का बदला जा रहा स्वरूप मनमाने तरीके से हो रहा काम जिम्मेदार मौन।।
रिपोर्टर:-ऋषभ पोरवाल
शिवली:–नुनारी बहादुरपुर औनहां की मघई झील में बुलडोजर चलवा जगह-जगह बंधे बनाकर झील का स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है। ठेकेदार लगातार मनमानी कर रहा है और एसडीएम के स्थानांतरण के बाद उसके हौसले बुलंद हैं।
गांव सभा नुनारी बहादुरपुर औनहां में साढ़े 42 बीघे क्षेत्रफल में फैली मघयी झील का अस्तित्व बचाने के लिए इतिहासकार प्रोफेसर स्वर्गीय एसपी सिंह ने वर्ष 2016 में सबल अन्नदाता संस्था बनाकर झील को अवैध कब्जेदारों से मुक्त करवाने का अभियान चलाया गया था। इस पर तत्कालीन मैथा एसडीएम ने तहसील प्रशासन से झील के रकबे की पैमाइश करवा झील को कब्जेदारों से मुक्त करवाया था व क्षेत्रीय किसानों के सहयोग से बुलडोजर से झील की खोदाई करवाकर झील की गहराई बढ़ाई गई थी। झील में पानी भरवाया गया था। झील में पानी भर जाने पर यहां पक्षियों का कलरव गूंजने लगा था, जिन्हें लोग देखने पहुंचते थे। प्रो. एसपी सिंह का निधन हो जाने के बाद वर्ष 2021 में मैथा तहसील प्रशासन के असालतगंज रसूलाबाद निवासी विजय मिश्रा को मत्स्य पालन के लिए ठेका दे दिया गया है। कुछ दिन पूर्व ठेकेदार ने पंपिंग सेट लगा झील का पानी बाहर निकालने का काम शुरू किया गया था। इस पर स्वर्गीय प्रोफेसर की पत्नी एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य डीजीपीजी कालेज कानपुर की डा. साधना सिंह ने शिकायत की थी। एसडीएम रमेश कुमार ने काम रुकवा दिया था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद फिर ठेकेदार ने मनमानी शुरू कर दी है। बुडोजर लगाकर जगह-जगह बंधे बनाए जा रहे हैं और स्वरूप बिगाड़ा जा रहा है। वर्षा के समय खिलवाड़ किया जा रहा है। एसडीएम मैथा महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समस्या को दिखवाया जाएगा।
[6/29, 20:27] Rishabh Porwal Jhinjhak: अल्ट्रासाउंड सेंटर में रिवाल्वर तानने के मामले में मुकदमा दर्ज।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
रसूलाबाद:–क्षेत्र के एसएसजी हेल्थ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर में में रिवाल्वर तान कर महिला स्टाफ के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
रसूलाबाद में कानपुर रोड पर स्थित एसएसजी हेल्थ केयर संचालिका डा. स्वप्निल सिंह गौर ने बताया कि 27 जून को दोपहर दो बजे करीब विशाल नाम का युवक व रिवाल्वर लेकर व उसका एक अज्ञात साथी उनके यहां घुस आए। जल्दी मरीज दिखाने को लेकर रिवाल्वर तानकर महिला स्टाफ के साथ अभद्रता की व गाली देने लगे। महिला स्टाफ को बचाने के लिए जब पुरुष स्टाफ दौड़े तो उन लोगों ने रिवाल्वर लहराते हुए रंगदारी वसूलने की धमकी दी। इससे अस्पताल में आई महिलाओं में अफरातफरी मच गई तब वह लोग बाहर की ओर भागे, जिससे उनका रिवाल्वर वहीं गिर गया। उन्होंने पुलिस के सिपुर्द कर दिया। प्रशिक्षु सीओ व थाना प्रभारी शिव ठाकुर ने बताया कि एक नामजद व उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया।
[6/29, 20:29] Rishabh Porwal Jhinjhak: पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
रसूलाबाद:–मऊ गांव निवासी एक महिला का पति के ई रिक्शा खरीदने की बात कहने पर विवाद हो गया। महिला ने ऐसा करने से इन्कार किया और क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां मौत हो गई।
मऊ गांव निवासी किसान रामनरेश ने घर में बंटवारे के बाद पिता की तरफ से मिले रुपये से ई रिक्शा खरीदने की बात सोची थी। उसने 30 वर्षीय पत्नी सुधा से यह बात कही तो उसने विरोध किया कि अभी रुपये खर्च न करो। बुधवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ और दोपहर 12 बजे करीब रामनरेश खेतों पर चले गए। उसी समय सुधा ने घर में जहर खा लिया। रामनरेश लौटे तो पत्नी की हालत देख तुरंत सीएचसी लेकर गए जहां डा. रविप्रकाश सोनी ने इलाज किया पर कुछ देर बाद मौत हो गई। पति रामनरेश, बेटा शिवा, बेटी दिव्यांशी, ससुर बालकराम का रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी व प्रशिक्षु सीओ शिव ठाकुर, एसएसआइ भारत सिंह पहुंचे और पूछताछ की।महिला के बहालवापुर थाना रूरा निवासी पिता कुंवर पाल ने बताया कि ई-रिक्शा खरीदने की बात को लेकर मंगलवार रात बेटी ने फोन पर विवाद की जानकारी दी थी। थाना प्रभारी शिव ठाकुर ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
[6/29, 20:36] Rishabh Porwal Jhinjhak: मानसून चैलेंज व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर करना है बेहतर काम और बनाना है स्वच्छ कानपुर देहात स्वस्थ कानपुर देहात।।
रिपोर्टर:–ऋषभ पोरवाल
कानपुर देहात:–मानसून चैलेंज कार्यक्रम के तहत सफाई कार्य बेहतर हो, बाढ़ संभावित क्षेत्र में सारी तैयारी पूरी रहे और किसी को समस्या न हो, यह कार्य प्राथमिकता में हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में आम आदमी को किस तरह से लाभ मिले, इसे लेकर पूरी सतर्कता से काम किया जा रहा है। समय-समय पर अस्पतालों में हकीकत जांची जाती है। किसी तरह की समस्या या सुझाव हो तो जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। यह बातें जिलाधिकारी नेहा जैन ने कहीं। वह बुधवार को दैनिक जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम के तहत लोगों के सवालों का जवाब दे रही थीं।
प्रश्न : सीएचसी रूरा बने समय हो गया, लेकिन यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। जनता को समस्या होती है। – सौरभ रूरा
– स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, इस दिशा में काम चल रहा है। सीएमओ से कहा जाएगा कि यहां का निरीक्षण कर जो जरूरी संसाधन हों, उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे जनता को लाभ मिल सके।
प्रश्न : पुखरायां में तालाब पर अतिक्रमण व गंदगी की समस्या है साथ ही पटेल चौक के पास दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बन गया है। – संदीप बंसल, धीरेंद्र कुमार पुखरायां
– नगर पालिका क्षेत्र के तहत नए अधिशासी अधिकारी आए हैं, उनसे बोलकर इस समस्या को दूर कराया जाएगा। बाकी जो समस्या है संबंधित विभाग से कहकर उसे भी दूर कराया जाएगा।
प्रश्न : अकबरपुर साईं सिटी क्षेत्र में बिजली तार नीचे तक लटकते रहते हैं। इससे हमेशा हादसे का डर रहता है समस्या दूर कराएं। – सतीश, अकबरपुर
बिजली विभाग से कहकर इस समस्या को दूर कराया जाएगा।
प्रश्न : सरवनखेड़ा पीएचसी में सुविधाएं नहीं हैं साथ ही डाक्टर भी यहां नदारद रहते हैं। जनता को काफी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है।- विनीत शुक्ला, कुरवाखुर्द
– आप सजग हैं यह जानकर अच्छा लगा। आपकी समस्या को गंभीरता से देखकर दूर कराया जाएगा। औचक निरीक्षण कर हकीकत भी देखी जाएगी।
प्रश्न : अकबरपुर में वैध टेंपो स्टैंड होने के बाद भी सड़क पर आराजकता रहती है, झोलाछापों की भी समस्या है। – आयुष, रजत अकबरपुर
– नगर पंचायत से कहकर वाहन वैध स्टैंड में ही खड़े हों, यह सुनिश्चित कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से कहकर कार्रवाई कराई जाएगी।
– नाला सफाई के साथ ही जलभराव की समस्या है। बारिश को लेकर क्या तैयारी प्रशासन की चल रही है। – सौरभ शुक्ला, जिगनिश, राहुल, झींझक, महेश अग्रवाल अकबरपुर
– कई जगह नाला सफाई का काम तेजी से चल रहा है बाकी जहां नहीं हुआ है वहां पर नगर पंचायत व नगर पालिका के अधिकारी जल्द काम कराएंगे। टीमें लगातार काम कर रहीं बाकी जनता भी चाहे तो जानकारी दे सकती हैं। बाढ़ के लिए टीमें बना दी गई हैं। सभी विभागों के समन्वय से बेहतर काम होगा, जिससे लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
 
 
 
 

 
                   
                   
                  
More Stories
बाँदा31अक्टूबर25*किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट में पुलिस पर लापरवाही का आरोप*
लखनऊ31अक्टूबर25*रन फाॅर यूनिटी..सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
लखनऊ31अक्टूबर25*सीएम योगी जी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।