औरैया29जून22*सास बहू बेटा सम्मेलन मे दी गई परिवार नियोजन की जानकारी*
*दिबियापुर,औरैया।* भाग्यनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत सेहुद में पंचायत भवन मे बुधवार को आयोजित केंद्र पर सास, बहू और बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका प्रधान लज्जावती ने फीता काटकर शुरुआत की इस दौरान उन्हें सीमित परिवार की अहमियत बताई गई तथा नव दंपति को शगुन किट प्रदान की गई। साथ ही आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के, जैसे, मेहंदी, गुब्बारे,प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र के निर्देशन पर सेहुद मे आयोजित सम्मेलन में साल भर में चिह्नित नव दंपति को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। उन्हें शगुन किट भी दी गई। इस मौके पर 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें पांच बहुएं, पांच सास व पांच बेटे शामिल रहे। आशा कार्यकर्ता और ए एन एम ने परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र से आठ से दस परिवारों से सास, बेटा और बहू को लेकर पहुंची थीं। कार्यक्रम में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर कर्णिका भरद्वाज, एएनएम, अल्पना राजपूत, कुशुमलता, पुष्पा देवी, पुष्पा, ग्राम प्रधान लज्जावती सहित दो दर्जन से अधिक महिलाएं मौजूद रही।

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
लखनऊ10जून26*उत्तर प्रदेश के #PCS अफ़सर जो #DPC के बाद #IAS बनेंगे !! 📩
लखीमपुर10जून26*ठेकेदार बनकर दुकानदारों से ठगी का आरोप, नकली स्टीकर लगाकर लाखों की धोखाधड़ी!